बीएमओ पद से डॉ. नीरज चतुर्वेदी को हटाया गया

रीवा, रीवा जिले के सिविल अस्पताल त्योंथर में पदस्थ सर्जरी विषेशज्ञ डॉ. चरण सिंह को त्योंथर विकासखंड चिकित्सा अधिकारी का प्रभार सौंपा गया है। इसके पूर्व बीएमओ पद पर पदस्थ डॉ .नीरज चतुर्वेदी को इस पद से हटा दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. नीरज चतुर्वेदी जो की चाकघाट में पदस्थ थे और विकासखंड क्षेत्र के अनेक डॉक्टर से जूनियर थे, उन्हे अनुचित तरीके से नियमों के विरुद्ध त्योंथर क्षेत्र का विकासखंड चिकित्सा अधिकारी बनाया गया था। उसके एवं अन्य 4 के विरुद्ध उच्च न्यायालय जबलपुर में याचिका दादर होने पर उन्हें सीएमओ के पद हेतु योग्य नहीं पाया गया और उन्हें बीएमओ पद से हटाने का आदेश दिया गया।

ऐसी स्थिति में मध्य प्रदेश शासन चिकित्सा विभाग द्वारा पूर्व में पदस्य किये गए डॉ. एस.डी. कोल को मऊगंज बीएमओ पद से मुक्त करके पुनः बीएमओ त्योंथर पद पर नियुक्ति का आदेश दिया गया है, किंतु डॉ. एस.डी. कोल द्वारा चिकित्सा अवकाश पर चले जाने के कारण त्योंथर के रिक्त बीएमओ के स्थान की पूर्ति हेतु डॉ. चरण सिंह को प्रभारी बनाया गया है। डॉ. चरण सिंह इसके पूर्व भी त्योंथर विकासखंड चिकित्सा अधिकारी रह चुके हैं। डॉ एस.डी. कोल त्योंथर बीएमओ पद पर रहते हुए यहां के प्रति और उनकी रूचि नहीं ले रहे थे और वे अपना स्थानांतरण करके मऊगंज चले गए थे। उनकी पुन: त्योंथर के लिए आदेश जारी हुआ है किंतु वे चिकित्सा अवकाश में चले गए है। डॉक्टर चरण सिंह पूर्व में भी अच्छी व्यवस्था देने का काम किया था अब उन्हें अस्थाई प्रभारी बनाया गया है।

Next Post

बालिका घर का रास्ता भटकी, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया

Tue Aug 25 , 2026
सीधी । शहर के थाना जमोड़ी क्षेत्र में जेपी मार्केट में एक 09 वर्षीय बालिका मिली, जो घर का रास्ता भटक गयी थी। पुलिस सहायता की आवश्यकता है कि सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 24 अगस्त 2026 को रात्रि 11:21 प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर […]

You May Like