बालिका घर का रास्ता भटकी, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया

सीधी । शहर के थाना जमोड़ी क्षेत्र में जेपी मार्केट में एक 09 वर्षीय बालिका मिली, जो घर का रास्ता भटक गयी थी। पुलिस सहायता की आवश्यकता है कि सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 24 अगस्त 2026 को रात्रि 11:21 प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल जमोड़ी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक योगेश जाटव,महिला आरक्षक सविता एवं पायलेट बृजराज द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर बालिका को संरक्षण में लिया और बालिका से स्नेहपूर्वक जानकारी लेने पर बालिका ने बताया कि सिमरहिया गांव की रहने वाली हूं, घर से निकल कर रास्ता भटक गयी थी। डायल-112 जवानों ने बालिका के बताये अनुसार एफआरव्ही वाहन से साथ लेकर सिमरहिया गांव पहुंचे,आसपास परिजन की तलाश एवं पूंछताछ करने पर बालिका के परिजन मिले। जिन्हें बालिका द्वारा पहचान और सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया गया।

Next Post

रक्षाबंधन शुभ पर्व आया

Tue Aug 25 , 2026
रक्षाबंधन शुभ पर्व आया बारिश रिमझिम मौसम लाया सावन- भादो संग हर्षाया।। सावन सुहाना मास आया। रक्षाबन्धन शुभ पर्व आया।। श्रावन की धमक आते ही, बाबुल केअंगनवा सजते। घर में सिवईं फेनी बनती , घेवरों की खुशबू महकती। पेड़ों सजते झूले -पटरी , उपवन में बहार दर्शाया। सावन सुहाना माह […]

You May Like