Deeply saddened by the accident in Medinah involving Indian nationals. My thoughts are with the families who have lost their loved ones. I pray for the swift recovery of all those injured. Our Embassy in Riyadh and Consulate in Jeddah are providing all possible assistance. Our…
— Narendra Modi (@narendramodi) November 17, 2025
Deeply shocked at the accident involving Indian nationals in Medinah, Saudi Arabia.
Our Embassy in Riyadh and Consulate in Jeddah are giving fullest support to Indian nationals and families affected by this accident.
Sincere condolences to the bereaved families. Pray for the…
— Dr. S. Jaishankar (@DrSJaishankar) November 17, 2025
नई दिल्ली, 18 नवंबर 2025: सऊदी अरब के मक्का-मदीना हाईवे पर हुए भीषण बस हादसे ने 45 भारतीय नागरिकों की जान ले ली है, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे और अधिकतर हैदराबाद के रहने वाले थे। यह दुर्घटना तब हुई जब उमरा के लिए जा रही यात्रियों से भरी एक बस को पीछे से एक तेज रफ्तार फ्यूल टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक घटना के बाद भारत के कई परिवारों में गहरा सदमा है।
सऊदी में ही होगा अंतिम संस्कार
तेलंगाना मंत्रिमंडल ने एक संवेदनशील फैसला लेते हुए घोषणा की है कि मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर को अब भारत नहीं लाया जाएगा, बल्कि उनके धार्मिक रिवाजों के अनुसार सऊदी अरब में ही दफनाया जाएगा। यह निर्णय सऊदी कानून और हज एवं उमरा मंत्रालय के नियमों को देखते हुए लिया गया है। सरकार हर मृतक परिवार से दो सदस्यों को अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सऊदी अरब भेजेगी।
मुआवजे की राह लंबी, ₹5 लाख की सांत्वना राशि
सऊदी अरब में सड़क दुर्घटनाओं में सीधा मुआवजा मिलना कठिन है और कानूनी प्रक्रिया लंबी हो सकती है। हालांकि, तेलंगाना सरकार ने मृतक परिवारों को सांत्वना के रूप में 5-5 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। भारत सरकार रियाद में भारतीय दूतावास के जरिए स्थानीय अधिकारियों के साथ औपचारिकताओं को जल्द पूरा करने के लिए लगातार संपर्क में है।
