नीट की नयी परीक्षा तिथि घोषित, अब 21 जून को होगी परीक्षा

नयी दिल्ली ,15 मई (वार्ता) मेडिकल कॉलेजों मे स्नातक स्तर तक प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट -यूजी) अब 21 जून को होगी।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी (एनटीए) ने गत तीन मई को आयोजित की गयी नीट परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी थी। एनटीए ने शुक्रवार को कहा कि अब यह परीक्षा देशभर में 21 जून को आयोजित की जायेगी।

नीट की तीन मई को हुयी परीक्षा में 22 लाख से अधिक छात्र – छात्रायें शामिल हुये थे।

एनटीए पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि फिर से करवायी जा रही परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को नये सिरे से पंजीकरण नहीं करवाना पड़ेगा तथा किसी तरह की फीस भी नहीं देनी होगी।

उसमें परीक्षार्थियों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और केवल एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करने का अनुरोध किया है।

Next Post

एसडीओपी ने दतिया के टाउन हॉल में व्यापारी वर्ग के साथ किया जनसंवाद

Fri May 15 , 2026
दतिया। टाउन हॉल परिसर में एसडीओपी अनुभाग दतिया, आकांक्षा जैन द्वारा व्यापारी वर्ग के साथ जनसंवाद किया गया। कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।व्यापारीगण द्वारा क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों की आवश्यकता, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, शाम के समय पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने तथा यातायात संबंधी समस्याओं […]

You May Like