राजस्थान निकाय चुनाव में ‘झूठ की गूंज’ पर सत्य की जीत : मोदी

नयी दिल्ली, (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत को ‘शानदार’ बताते हुए सोमवार को कहा कि यह जनता के भाजपा की ‘डबल इंजन सरकार’ की सुशासन और विकास की नीतियों में विश्वास का प्रमाण है।

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “यह झूठ की गूंज के सामने सत्य की विजय का प्रमाण है।”

श्री मोदी ने राजस्थान की जनता का आभार जताते हुए विजयी भाजपा उम्मीदवारों और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम राज्य को विकास और आर्थिक प्रगति की नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के सरकार के संकल्प को और मजबूत करेंगे।

श्री मोदी ने यह टिप्पणी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के संदर्भ में भी की। श्री गांधी ने निकाय चुनाव से पहले राजस्थान के कोटा से यह अभियान शुरू किया था।

 

Next Post

साइड स्ट्रेन की वजह से अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ टी 20 सीरीज़ से बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती

Tue Sep 15 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) बेंगलुरु में सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (सीओई) में दो महीने तक रिकवरी और रिहैबिलिटेशन के बाद वापसी करने वाले वरुण चक्रवर्ती फिर से चोटिल हो गए हैं। क्रिकबज़ पुष्टि कर सकता है कि वह अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ चल रही टी 20 इंटरनेशनल सीरीज़ से बाहर हो गए हैं […]

You May Like