आर्म्स डीलर के घर को जलाने की कोशिश

कटनी। शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे सनसनीखेज वारदात सामने आई। अज्ञात नकाबपोश बाइक से आए और आर्म्स डीलर नाज़िम के घर को आग के हवाले करने की कोशिश की।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि नकाबपोश बदमाश बाइक से आते हैं, घर के गेट के पास पेट्रोल छिड़कते हैं और आग लगा कर भाग खड़े होते हैं।

ख़ुशनसीबी यह रही कि बारिश का मौसम होने से जमीन और आसपास की नमी के कारण आग ज्यादा नहीं फैल पाई। वरना पूरा घर चपेट में आ सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था। इस वारदात के बाद नाज़िम और उनका परिवार सहम गया है। आधी रात घर के गेट पर आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मोहल्ले के लोग भी अब खौफजदा हैं। सुबह घटना की शिकायत पुलिस को दी गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर ली गई है। फिलहाल पुलिस फुटेज खंगाल रही है और बाइक सवार नकाबपोशों की तलाश में जुटी है।

Next Post

भेल में इंस्पायर प्रशिक्षण: सजग और जिम्मेदार रह कर नई भूमिका निभाओ 

Wed Aug 27 , 2025
भोपाल: बीएचईएल भोपाल में नव पदोन्नत अधिकारियों के लिए आयोजित छह दिवसीय इंस्पायर प्रशिक्षण कार्यक्रम हाल ही में प्रमाण पत्र वितरण के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ रूपेश तेलंग, महाप्रबंधक (फीडर्स, टीसीबी-एमएफजी, कॉम. एवं मेंट.) द्वारा किया गया था, जबकि समापन समारोह में टी.यू. सिंह, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) […]

You May Like