वापी-दानापुर-वलसाड के बीच चलेगी समर स्पेशल ट्रेन

भोपाल, 16 अप्रैल (वार्ता) रेलवे ने ग्रीष्मकाल के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को कम करने के उद्देश्य से वापी-दानापुर-वलसाड साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर 11-11 ट्रिप चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी और सतना स्टेशनों से होकर अपने गन्तव्य को जाएगी।

पमरे के भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि गाड़ी संख्या 09063 वापी-दानापुर स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल से 28 जून तक प्रत्येक शनिवार को वापी स्टेशन से रात 22:00 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन इटारसी दोपहर 12:10 बजे, पिपरिया 13:45 बजे, नरसिंहपुर 15:15 बजे, मदनमहल 17:00 बजे, कटनी 18:30 बजे, सतना रात 20:10 बजे और तीसरे दिन सुबह 08:00 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी।

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09064 दानापुर-वलसाड स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक सोमवार को दानापुर स्टेशन से सुबह 11:00 बजे प्रस्थान कर, सतना रात 21:25 बजे, कटनी 23:00 बजे पहुँचकर अगले दिन मदनमहल मध्य रात्रि 00:30 बजे, नरसिंहपुर 02:02 बजे, पिपरिया 03:30 बजे, इटारसी 05:00 बजे और मंगलवार शाम 18:00 बजे वलसाड स्टेशन पहुँचेगी।

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में वलसाड, नवसारी, भेस्तान, चलथान, नंदूरबार, अमलनेर, धरनगांव, पालधी, जलगांव, भुसावल, खण्डवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में 18 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी और 02 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।

 

Next Post

कांग्रेस का प्रदर्शन ‘चोरी और सीनाजोरी’ का उत्कृष्ट उदाहरण: शर्मा

Wed Apr 16 , 2025
भोपाल, 16 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस के राजधानी भोपाल सहित प्रदेश भर में किए जा रहे प्रदर्शन के मामले पर आज कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का प्रदर्शन ‘चोरी और सीनाजोरी’ का उत्कृष्ट उदाहरण […]

You May Like