ग्रीन बिल्डिंग तकनीक को बढ़ावा देने की दिशा में बढ़ रहा मप्र: सीएम डॉ यादव

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राष्ट्रीय कार्यशाला के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में ग्रीन बिल्डिंग कंसेप्ट को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी दिशा में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार इनोवेशन्स इन ग्रीन बिल्डिंग प्रैक्टिसेज का शुभारंभ किया गया, जिसमें देश भर से विशेषज्ञों ने भाग लिया।सीएम ने कहा कि भारत जनसंख्या के दृष्टिकोण से दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल है और पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश तकनीकी विकास के साथ तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वर्तमान समय में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के साथ ग्रीन बिल्डिंग तकनीकों को अपनाना बेहद जरूरी है, ताकि वैश्विक चुनौतियों के बीच देश का भविष्य सुरक्षित और मजबूत बनाया जा सके।उन्होंने यह भी कहा कि पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को ध्यान में रखते हुए इस तरह के नवाचारों को बढ़ावा देना समय की मांग है

Next Post

उच्चतम न्यायालय का फैसला तृणमूल कांग्रेस के इरादों पर सवालिया निशानः भाजपा

Sat May 2 , 2026
नयी दिल्ली 02 मई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उच्चतम न्यायालय द्वारा तृणमूल कांग्रेस की याचिका खारिज किये जाने का स्वागत करते हुए इसे राजनीतिक और नैतिक नज़रिए से पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी (तृणमूल) के इरादों पर गंभीर सवालिया निशान बताया है। गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस ने […]

You May Like