कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तीसरी सूची जारी की

नयी दिल्ली 18 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की तीसरी सूची शनिवार को जारी की।

पार्टी ने 16 अक्टूबर को 48 एवं 17 अक्टूबर को एक उम्मीदवार तथा आज पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित किये। इस तरह से 243 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए कांग्रेस अब तक 54 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए इन उम्मीदवारों के नाम का चयन किया है।

उम्मीदवारों के नाम की सूची इस प्रकार है

1.नरकटियागंज से शाश्वत केदार पांडेय
2. किशनगंज से मोहम्मद कामरुल होदा
3. कसबा से मोहम्मद इरफान आलम
4. पूर्णिया से जितेंद्र यादव
5. गया टाउनसे मोहन श्रीवास्तव

पार्टी ने शुक्रवार को जाली सीट से ऋषि मिश्रा को टिकट देने की घोषणा की थी।

Next Post

54 साल बाद खोला गया बांके बिहारी मंदिर का खजाना

Sat Oct 18 , 2025
मथुरा 18 अक्टूबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद मथुरा के वृंदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर का खजाना शनिवार को 54 साल बाद खोला गया। जिला प्रशासन द्वारा गठित उच्च अधिकार प्राप्त समिति के नेतृत्व में खजाना खोला गया लेकिन खजाने में कोई भी कीमती सामान नहीं मिला है। […]

You May Like