
ग्वालियर। सलमान खान की सुपरहिट फिल्म बजरंगी भाईजान में बाल कलाकार मुन्नी का अभिनय कर प्रशंसा बटोरने वाली अभिनेत्री हर्षाली मल्होत्रा आज दोपहर ग्वालियर पहुंचीं। हवाईअड्डे पर उनके ग्वालियर के फैन्स ने जोरदार स्वागत किया। हर्षाली मल्होत्रा बॉलीवुड की विख्यात बाल फ़िल्म अभिनेत्री रही हैं। इनके द्वारा अभिनीत फिल्मों मे बजरंगी भाईजान भी है जिसमें सलमान खान प्रमुख भूमिका में थे। बाद में हर्षाली ने हिंदी फिल्म नास्तिक में अर्जुन रामपाल के साथ काम किया। इन्हे 12वे भीम राव अम्बेकर पुरस्कार 2022से सम्मानित किया गया था।
