पटवारी का सवाल कहीं गजराज लोधी परिवार को अगवा तो नहीं किया गया

भोपाल:एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अशोकनगर जिले के मूडरा/मुंगावली क्षेत्र से गजराज लोधी और उनके पूरे परिवार की 14 दिन से रहस्यमय गुमशुदगी पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि यह मामला सिर्फ एक परिवार की गुमशुदगी नहीं, बल्कि राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था, माफिया राज और प्रशासन की तानाशाही मानसिकता का प्रतीक बन चुका है।

पटवारी आज मीडिया से चर्चा कर रहे थे उन्होंने आरोप लगाया कि गजराज लोधी पर अत्याचार के बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की और न्याय की गुहार लगाने पर उल्टा कांग्रेस नेताओं पर एफआईआर दर्ज कर दी गई। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी गांव जाकर परिजनों से मिल चुके हैं। पटवारी ने सवाल उठाया कि क्या गजराज लोधी और उनके परिवार को अगवा कर लिया गया है या उनकी हत्या कर दी गई है? उन्होंने सरकार से इस रहस्य को स्पष्ट करने और परिवार को सार्वजनिक रूप से सामने लाने की मांग की है।

Next Post

सागर कमिश्नर अनिल सुचारी आज दमोह दौरे पर

Fri Jul 11 , 2025
दमोह: नवागत सागर कमिश्नर अनिल सुचारी दमोह पहुंचे, जहां कलेक्टर सभागार परिसर में परिचय सह समीक्षा बैठक लेने कमिश्नर पहुंचे,दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर,प्रोवेजनल कलेक्टर ऋषिकेश ठाकरे,एडीएम मीना मसराम, ने पौधा भेंट किया। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like