संजय लोहिया ने वित्तीय सेवा विभाग के सचिव का पद संभाला

नयी दिल्ली, 01 जून (वार्ता) भारतीय सिविल सेवा के 1994 बैच आईएएस अधिकारी संजय लोहिया को केंद्रीय वित्त मंत्रालय में वित्तीय सेवा विभाग का सचिव बनाया गया है। श्री लोहिया ने सोमवार को अपना नया कार्यभार संभाला। इस नियुक्ति से पहले श्री लोहिया वित्तीय सेवा विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने श्री एम नागराजू का स्थान लिया है। श्री नागराजू ( 1993 बैच आईएएस) का सेवाकाल समाप्त हो गया है।

.....

Next Post

नवीन जेईई-एडवांस 2026 की परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल करने पर शुभम को दी बधाई

Mon Jun 1 , 2026
नयी दिल्ली 01 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा- एडवांस (जेईई-एडवांस) 2026 की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बिहार के छात्र शुभम कुमार को बधाई दी है। श्री नवीन ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “गया के मेधावी […]

You May Like