जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहली पारी में बनाये 504 रन

शारजाह, 06 नवंबर (वार्ता) ब्रेंडन टेलर (131) और कप्तान ब्रायन बेनेट (128) रनों की शतकीय पारियों की बदौलत जिम्बाब्वे ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को 504 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। आज यहां जिम्बाब्वे ने कल के पांच विकेट पर 356 रनों से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में वेस्ली मधेवेरे (54) के रूप में जिम्बाब्वे का छठा विकेट गिरा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये तफाद्जवा त्सिगा ने ब्रायन बेनेट के साथ पारी को संभालने का प्रयास किया। दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए 54 रन जोड़े। इस दौरान बेनेट ने अपना शतक पूरा किया। 117वें ओवर की पहली गेंद पर क्यू अहमद ने बेनेट को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। बेनेट ने 206 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 128 रन बनाये।

इसके बाद त्सिगा 44 रन बनाकर आउट हुये। 135वें ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद सलीम ने ब्लेसिंग मुजारबानी (पांच) को बोल्ड कर जिम्बाब्वे की पारी का 504 रन के स्कोर पर अंत कर दिया। ग्रेम क्रेमर 34 रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान के लिए क़ैस अहमद और मोहम्मद सलीम ने तीन- तीन विकेट लिये। जिया-उर-रहमान को दो विकेट मिले। ज़ियाउर रहमान और हशमतुल्लाह शाहिदी ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

.....

Next Post

शेल्टन और पॉल क्वार्टर फाइनल में होंगे आमने-सामने

Fri Nov 6 , 2026
पेरिस, 06 नवम्बर (वार्ता) गुरुवार को रोलेक्स पेरिस मास्टर्स में बेन शेल्टन और टॉमी पॉल दोनों ने टाई-ब्रेक के तनाव को पार करते हुए क्वार्टर फाइनल में एक दिलचस्प ‘ऑल-अमेरिकन’ (दोनों अमेरिकी खिलाड़ियों के बीच) मुकाबला तय किया। तीसरी वरीयता प्राप्त शेल्टन ने स्थानीय खिलाड़ी आर्थर रिंडरकनेच को 3-6, 6-4, […]

You May Like