मप्र पुलिस सेवा के सात वरिष्ठ अधिकारी बने आईपीएस, गृह मंत्रालय ने जारी किया पदोन्नति आदेश

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस सेवा के सात वरिष्ठ अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में पदोन्नति मिल गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चयन सूची-2025 के आधार पर इसकी अधिसूचना जारी करते हुए सभी अधिकारियों को मध्य प्रदेश कैडर आवंटित किया है। यह आदेश भारत सरकार के अवर सचिव उदय प्रकाश गुप्ता के हस्ताक्षर से जारी किया गया।

जारी अधिसूचना के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (परिवीक्षा) नियम, 1954 के तहत एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि पूरी करनी होगी। इस दौरान उन्हें निर्धारित इंडक्शन प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिसके बाद वे आईपीएस अधिकारी के रूप में नियमित जिम्मेदारियां संभालेंगे।

आईपीएस में पदोन्नत होने वाले अधिकारियों में निमिषा पांडे, मलय जैन, अमित सक्सेना, मनीषा पाठक सोनी, सुमन गुर्जर, सब्यसाची सराफ और समर वर्मा शामिल हैं।

गृह मंत्रालय ने पदोन्नति संबंधी आदेश की प्रतियां मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) तथा सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित कर दी हैं।

Next Post

टीकमगढ़ में बनेगा सर्व सुविधायुक्त मेडिकल कॉलेज : सीएम डॉ. यादव

Fri Jul 17 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सरकार बुंदेलखंड क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार काम कर रही है। बुंदेलखंड एक नए निवेश केंद्र के रूप में उभर रहा है। यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और आधारभूत सुविधाओं से जुड़े विकास कार्य इस क्षेत्र की प्रगति को […]

You May Like