कार्रवाई के डर से नाले में पलटाया रेत से भरा ट्रेक्टर 

शहडोल। अवैध रेत परिवहन में पकड़े जाने के डर से एक ट्रैक्टर चालक ने ऐसा कदम उठाया कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। आरोप है कि पुलिस ने रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर दस्तावेज मांगे तो चालक और उसके पिता ने पहले बातचीत कर बचने की कोशिश की। जब पुलिस ने वाहन को थाने ले जाने की बात कही तो ट्रॉली में लोड रेत खाली कर दी गई। इसके बाद ट्रैक्टर को नाले में पलटा दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, ट्रैक्टर सत्यम मिश्रा चला रहा था और उसके साथ उसके पिता सूर्य प्रकाश मिश्रा भी मौजूद थे। आरोप है कि दस्तावेजों को लेकर बातचीत के दौरान जब पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाने ले जाने के लिए कहा तो पिता-पुत्र ने पहले ट्रॉली में लोड रेत खाली की और फिर ट्रैक्टर को नाले में पलटा दिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।

पुलिस ने नाले से निकलवाया ट्रैक्टर

घटना के बाद पुलिस ने नाले में पलटे ट्रैक्टर को निकलवाकर थाने पहुंचाया। जयसिंहनगर थाना प्रभारी अजय कुमार बैगा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि संबंधित वाहन राहुल केवट के नाम पर दर्ज है।

Next Post

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अल्प प्रवास पर पहुंचे झाबुआ, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

Sat Oct 10 , 2026
झाबुआ. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आज अल्प प्रवास पर झाबुआ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निजी होटल में भाजपा के जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं से संवाद किया। झाबुआ पहुंचने पर रास्ते में विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भावभीना स्वागत किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष भानू […]

You May Like