भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अल्प प्रवास पर पहुंचे झाबुआ, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

झाबुआ. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल आज अल्प प्रवास पर झाबुआ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निजी होटल में भाजपा के जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं से संवाद किया। झाबुआ पहुंचने पर रास्ते में विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भावभीना स्वागत किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष भानू भूरिया ने हेमंत खंडेलवाल का स्वागत करते हुए उन्हें तीर-कमान भेंट किया।

इस अवसर पर हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करें और गुटबाजी से परहेज करें। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों के साथ-साथ नगर पालिका एवं पंचायत चुनावों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए पार्टी को विजय दिलाने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को सर्वोपरि बताते हुए कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

झाबुआ में अपने संक्षिप्त प्रवास के बाद हेमंत खंडेलवाल दोपहर में आलीराजपुर जिले के लिए रवाना हो गए। उनका यह अल्प प्रवास भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने वाला रहा।

Next Post

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने भादवामाता मेला परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Sat Oct 10 , 2026
नीमच। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक आस्था केंद्र महामाया मां भादवामाता मंदिर में नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेने कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने मेला परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्किंग, […]

You May Like