कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने भादवामाता मेला परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नीमच। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक आस्था केंद्र महामाया मां भादवामाता मंदिर में नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लेने कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने मेला परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्किंग, सीसीटीवी कैमरे, दर्शन कॉरिडोर, एलईडी स्क्रीन एवं प्रकाश व्यवस्था का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री चंद्रा ने निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की सुगम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मंदिर में प्रवेश एवं निर्गम की व्यवस्था व्यवस्थित रखने के साथ ही पर्याप्त पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था और वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं।

पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी करने तथा मंदिर तक आने वाले मार्गों पर सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को सतर्कता बरतने को कहा।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव, एसडीएम श्री पराग जैन, सीएसपी श्री किरण चौहान, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि महामाया मां भादवामाता मंदिर मालवा की वैष्णो देवी के नाम से प्रसिद्ध है। नवरात्रि के दौरान यहां जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक दर्शन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Next Post

बच्चों के बीच बैठकर कलेक्टर ने परखी पूर्व प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता

Sat Oct 10 , 2026
नीमच। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शनिवार को ग्राम भाटखेड़ी स्थित आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-1 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के बीच बैठकर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया और पूर्व प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता परखी। कलेक्टर श्री चंद्रा ने केंद्र में संचालित […]

You May Like