जोहरान ममदानी न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम मेयर: $120 अरब का बजट और 3 लाख कर्मचारियों वाले शक्तिशाली शहर का करेंगे नेतृत्व

नई दिल्ली, 07 नवम्बर (वार्ता): जोहरान ममदानी मंगलवार रात न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम मेयर के रूप में चुने गए। डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार ममदानी को 50.4% वोट मिले। अब ममदानी दुनिया के सबसे बड़े और जटिल शहरों में से एक—न्यूयॉर्क—के मुख्य प्रशासक बन गए हैं। यह पद लगभग 85 लाख लोगों के दैनिक जीवन और आजीविका को प्रभावित करने वाले एक विशाल प्रशासनिक तंत्र की जिम्मेदारी संभालता है।

न्यूयॉर्क मेयर का पद: अपार शक्ति और जिम्मेदारी

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, न्यूयॉर्क सिटी का मेयर पद बेहद शक्तिशाली है। मेयर 3 लाख से ज्यादा कर्मचारियों, 120 अरब डॉलर से अधिक के बजट और 1.3 ट्रिलियन डॉलर जीडीपी वाले सिस्टम को संभालता है, जो 10 देशों से ज्यादा है। यह पद 10 लाख बच्चे पब्लिक स्कूलों में, 30 हजार पुलिसकर्मियों और किसी भी समय शहर में मौजूद 1 करोड़ लोगों के लिए जिम्मेदार होता है।

मेयर के लिए चुनौतियाँ और सीमाएँ

ममदानी ने चुनाव के दौरान किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं करने, बसें मुफ्त करने और सरकारी ग्रॉसरी स्टोर शुरू करने का वादा किया था। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि मेयर की शक्तियों की कुछ सीमाएँ हैं। वह अकेले टैक्स नहीं बढ़ा सकता और फ्री बसों का फैसला भी मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (MTA) करती है। इसके अलावा, मेयर खुद कोई कानून नहीं बना सकता, बल्कि सिटी काउंसिल द्वारा पारित बिलों को केवल मंजूरी या वीटो दे सकता है।

Next Post

'मोदी महान व्यक्ति हैं': अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप जल्द आएंगे भारत, ट्रेड डील के बीच प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ की

Fri Nov 7 , 2025
नई दिल्ली, 07 नवम्बर (वार्ता): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह जल्द ही भारत आने की योजना बना रहे हैं। व्हाइट हाउस में गुरुवार को एक प्रेस वार्ता में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए उन्हें अपना अच्छा मित्र और एक महान व्यक्ति बताया। ट्रंप […]

You May Like