खंडवा मेडिकल कॉलेज को सौंपा पार्थिव शरीर
इंदौर/बुरहानपुर: इंदिरा कॉलोनी निवासी श्रीमती आशा देवी स्व. तेजराज जैन के निधन उपरांत जैन परिवार ने उनकी इच्छा अनुसार देहदान व नेत्रदान कर त्याग और सेवा की अनूठी मिसाल पेश की.
रोटरी क्लब बुरहानपुर के सहयोग से दिवंगत का पार्थिव शरीर खंडवा मेडिकल कॉलेज को चिकित्सा शिक्षा हेतु समर्पित किया. इस अवसर पर एसपी बुरहानपुर की मौजूदगी में गार्ड ऑफ ऑनर दिया. रोटरी क्लब ने कहा देहदान मृत्यु के बाद भी जीवन देने की सर्वोच्च सेवा है. समाज के लोग भी इस पवित्र संकल्प से जुड़ें.
