बारीक दंपत्ति पर हमला करने वालों की तलाश जारी, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

भोपाल। ऐशबाग इलाके में बुजुर्ग दंपत्ति हेमंत बारीक और उनकी पत्नी शकुंतला बारीक की हत्या के मामले में पुलिस की जांच जारी है. बारीक दंपत्ति के सुदामा नगर स्थित घर के अंदर घुस कर वारदात करने वाले अज्ञात हमलावरों की तलाश में पुलिस जुटी है.

थाना प्रभारी संदीप पवार ने बताया कि बुजुर्ग दंपत्ति के साथ की गई वारदात को लेकर कार्रवाई जारी है. घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावर किस इरादे से बारीक दंपत्ति के घर के अंदर प्रवेश किए और हत्या करने की वजह क्या रही. इससे पहले ऐशबाग थाना पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर बारीक दंपत्ति के घर के अंदर प्रवेश किया तो दरवाजा अंदर से लाक नहीं था. इसके साथ ही दो दिन से घर के अंदर दोनों के शव पड़े रहे. बारीक दंपत्ति की कोई संतान नहीं होने और उनके पास करोड़ों रुपए की संपत्ति थी. हमलावरों ने किस प्लानिंग के तहत वारदात को अंजाम दिया. इस तहर के सवालों के जवाब पुलिस तलाश कर रही है. हेमंत की भाभी ने उनसे आखिरी बार फोन पर हुई बातचीत की बात भी पुलिस को बताई है.

बता दें कि 60 वर्षीय हेमंत बारीक और उनकी पत्नी शकुंतला बारीक का शव शुक्रवार को देर रात उनके मकान के अंदर से पुलिस ने बरामद किया. दोनों के शव खून से लथपथ मिले. हेमंत का शव फर्श पर और शकुंतला का शव सोफे पर देखा गया. शव का पीएम कराते हुए ऐशबाग थाना पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने हेमंत के किराएदारों और पड़ोसियों से मामले में पूछताछ की है लेकिन अभी तक पुलिस को हमलावरों का सुराग नहीं मिल सका है. सामने आई जानकारी के मुताबिक बारीक दंपत्ति अपने घर के अंदर अकेले रहते थे. उनका पड़ोसियों से मेलजोल ज्यादा नहीं था. हेमंत ने अपने मकान में बने कुछ कमरे छात्रों को किराए पर दे कर रखे थे. हेमंत के घर के अंदर से दुर्गंध आने और दंपत्तियों के दो दिन से बाहर नहीं आने की सूचना किराएदारों ने ही पुलिस को दी थी.

Next Post

रेलवे स्टेशनों में बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवाई

Sun Jun 28 , 2026
जबलपुर। रेलवे चिकित्सा विभाग, जबलपुर मंडल द्वारा डॉ. अशोक कुमार, प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक प्रभारी, पश्चिम मध्य रेल व कमल कुमार तलरेजा, मंडल रेल प्रबंधक, जबलपुर के निर्देशन में व डॉ. शैलेन्द्र दीक्षित, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जबलपुर, डॉ  संदीप कुमार चौहान, मंडल चिकित्सा अधिकारी के मार्गदर्शन में व डॉ. रम्य […]

You May Like