आरजीपीवी का नाम बदलने पर दिग्विजय सिंह नाराज, राजीव गांधी का नाम हटाने का विरोध किया

ग्वालियर। मध्य प्रदेश सरकार राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का नाम बदलकर इसे तीन हिस्सों में बांटने जा रही है. इस खबर के सामने आते ही कांग्रेस बीजेपी सरकार पर भड़क गई है और उसपर राज्य के इतिहास को मिटाने का आरोप लगाया है. आज ग्वालियर प्रवास पर आए पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि इस तरह पूर्व प्रधानमंत्री और तकनीकी क्रांति के सूत्रधार रहे राजीव गांधी का नाम हटाना उचित नहीं है.

दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री और तकनीकी क्रांति के सूत्रधार रहे राजीव गांधी के नाम को हटाना उचित नहीं है. मैं मुख्यमंत्री मोहन यादव से आग्रह करता हूं कि इसका नाम यथावत रखा जाए. इतिहास और योगदान को मिटाने की नहीं, सम्मान देने की आवश्यकता है.’ भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले पर दिग्विजय सिंह बोले- किसी समुदाय को निशाना बनाना उचित नहीं

वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने भारत में तकनीकी और आधुनिक शिक्षा की नींव मजबूत करने का ऐतिहासिक कार्य किया. मध्य प्रदेश में हमारी सरकार ने वर्ष 1998 में उनके योगदान के सम्मान में ‘राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय’ की स्थापना की, जो आज प्रदेश का सबसे बड़ा तकनीकी विश्वविद्यालय है. ‘राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ’ का नाम परिवर्तित करना उचित नहीं है.’

Next Post

पंडोखर सरकार से लौट रहे बाइक सवार का झटका मशीन के तार से कटा गला, मौके पर ही मौत

Sun May 17 , 2026
भिंड। भिंड जिले के फूफ थाना क्षेत्र के भदाकुर रोड पर दर्दनाक हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। खेत में झटका मशीन का पतला तार समेटने के दौरान अचानक सड़क पर खिंचे तार की चपेट में आने से बाइक चालक का गला कट गया। गंभीर चोट […]

You May Like