पंडोखर सरकार से लौट रहे बाइक सवार का झटका मशीन के तार से कटा गला, मौके पर ही मौत

भिंड। भिंड जिले के फूफ थाना क्षेत्र के भदाकुर रोड पर दर्दनाक हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। खेत में झटका मशीन का पतला तार समेटने के दौरान अचानक सड़क पर खिंचे तार की चपेट में आने से बाइक चालक का गला कट गया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान 52 वर्षीय अवधेश पुत्र ओमप्रकाश यादव निवासी तिलक खंगार, जिला फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। उनके साथ 18 वर्षीय बेटा नितिन यादव भी बाइक पर सवार था। दोनों दतिया स्थित पंडोखर सरकार के दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे।

जानकारी के अनुसार सुबह करीब सवा नौ बजे अवधेश यादव भदाकुर रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान सड़क किनारे एक किसान झटका मशीन में उपयोग होने वाले पतले तार को समेटकर बंडल बना रहा था। बताया जा रहा है कि किसान द्वारा तार को झटका देने पर वह पास से गुजर रहे ट्रैक्टर में उलझ गया और अचानक सड़क पर खिंच गया।उसी समय वहां से गुजर रही अवधेश यादव की बाइक तार की चपेट में आ गई। तार सीधे उनके गले से टकराया, जिससे गले में गहरा घाव हो गया। हादसे के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। गंभीर चोट के कारण अवधेश यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Next Post

हटा में मरीज को बीच रास्ते में छोड़कर भागा निजी एंबुलेंस चालक

Sun May 17 , 2026
दमोह। जिले के हटा में करंट लगने से घायल हुए युवक को एक निजी एंबुलेंस का चालक शनिवार सुबह बीच रास्ते में छोड़कर भाग गया. इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में अपने रिश्तेदार की गाड़ी बुलवाई और घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां उसका इलाज शुरू किया […]

You May Like