प्रो. संगीत रागी के खिलाफ एफआईआर व गिरफ्तारी की मांग

महू: दिल्ली विश्वविद्याल के प्रोफेसर संगीत रागी द्वारा एक नेशनल टीवी चैनल पर लाइव डिबेट के दौरान यादव अहीर समाज के खिलाफ की गई कथित अमर्यादित, अपमानजनक और जातिसूचक टिप्पणी को लेकर यादव समाज में भारी आक्रोश है. प्रोफेसर के इस आपत्तिजनक बयान के विरोध में महू यादव समाज और युवा यादव महासभा के बैनर तले बड़ी संख्या में युवा और वरिष्ठ प्रतिनिधि उग्र रोष व्यक्त करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा.

ज्ञापन में मांग की गई है कि प्रोफेसर संगीत रागी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी समाज विशेष के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल न करे. इस दौरान मुख्य रूप से महू यादव समाज के अध्यक्ष प्रकाश यादव, युवा यादव महासभा के प्रदेश महामंत्री मोटू यादव, राकेश यादव, धीरज यादव, अभिषेक यादव, ओम यादव, जयेश यादव, प्रदीप यादव, घनश्याम यादव, निहार यादव, अजय यादव, पिंटू यादव, राहुल यादव, नीरज यादव, आशीष यादव, प्रभात यादव, सुधीर यादव, संतोष यादव, अट्टू यादव, रिंकू यादव, अंकित यादव, देवेंद्र यादव, संदीप यादव, धर्मेंद्र यादव, सुनील यादव, प्रिंस यादव, कृष्णकांत यादव, सुशील यादव, कृष्णा यादव, कमल यादव, विनोद यादव और सुमित यादव सहित अनेक समाजजन व युवा उपस्थित रहे.

Next Post

संत रविदास के विचार सद्भाव के प्रेरणा स्रोतः सिलावट

Sun Nov 8 , 2026
इंदौर: संत रविदास ने अपने जीवन और संदेशों के माध्यम से समाज को समानता, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता का मार्ग दिखाया. उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और समरसता की भावना को मजबूत बनाने की प्रेरणा देते हैं. उनके आदर्शों को आत्मसात करना और आने वाली पीढ़ियों […]

You May Like