संत रविदास के विचार सद्भाव के प्रेरणा स्रोतः सिलावट

इंदौर: संत रविदास ने अपने जीवन और संदेशों के माध्यम से समाज को समानता, भाईचारे, सद्भाव और सामाजिक एकता का मार्ग दिखाया. उनके विचार आज भी समाज को एकजुट करने और समरसता की भावना को मजबूत बनाने की प्रेरणा देते हैं. उनके आदर्शों को आत्मसात करना और आने वाली पीढ़ियों तक उनके विचारों को पहुंचाना हम सभी का दायित्व है.

यह बात जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कही. मंत्री ने जिले के ग्राम पंचायत पानोड़ में विकास कार्यों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए ग्रामीणों को 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले संत श्री रविदास भवन की महत्वपूर्ण सौगात दी. मंत्री सिलावट ने जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों की मौजूदगी में विधि-विधान से भवन का भूमिपूजन किया। मंत्री सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण, सामाजिक समरसता और गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है. सरकार की प्राथमिकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हों तथा सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए आवश्यक संसाधनों का विकास किया जाए। ग्राम पानोड़ में संत श्री रविदास भवन का निर्माण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. भूमिपूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

गुणवत्ता से समझौता नहीं हो
इस दौरान मंत्री श्री सिलावट ने संबंधित निर्माण एजेंसी एवं अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भवन का निर्माण निर्धारित तकनीकी मापदंडों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए. निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए तथा कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि ग्रामीणों को शीघ्र इसका लाभ मिल सके

Next Post

8 भिक्षुकों को किया रेस्क्यू

Sun Nov 8 , 2026
इंदौर:दीपावली सहित आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में भिक्षावृत्ति मुक्त इंदौर अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन शुरू किया गया है. अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा […]

You May Like