दतिया: दतिया में गांजे की खरीद-फरोख्त करने पहुंचे दो युवक गिरफ्तार किए गए हैं। उनके कब्जे से 12.5 किलो गांजा और दो कारें जब्त की गई है। इसकी कीमत करीब 25 हजार रुपए बताई गई है।
दतिया में गांजा खरीदने और बेचने पहुंचे इन युवकों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 12 किलो 542 ग्राम गांजा जब्त किया है। आरोपी गांजे के सौदे के लिए रेलवे स्टेशन के पीछे रामनगर डेरा पहुंचे थे। तभी पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया। इनसे पूछताछ की जा रही है।
Next Post
फुटबॉल के मैदान पर जानलेवा टक्कर, स्पेनिश फुटबॉलर जीसस डी मिगुएल का मैच के दौरान हुआ दुखद निधन
Wed Nov 4 , 2026
टेनेरिफ (स्पेन), फुटबॉल जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहां स्पेनिश क्लब सीडी टेनेरिफ (CD Tenerife) के फॉरवर्ड जीसस डी मिगुएल का मंगलवार को निधन हो गया। स्पेनिश फुटबॉल के दूसरे डिवीजन मुकाबले के दौरान टेनेरिफ और एफसी अंडोरा के बीच मैच खेला […]
