ब्यावरा का एकमात्र खेल मैदान बदहाल: गड्ढे, दरारें और कचरे के बीच जोखिम में खिलाड़ी

ब्यावरा। नगर के एकमात्र शहीद कॉलोनी स्थित सार्वजनिक खेल मैैदान क्लब ग्राउण्ड पर अव्यवस्थाएं हावी है, परीक्षाएं होते ही बच्चे खेल मैदान पर पहुंच रहे है किंतु मैदान में हो रहे गड्ढे, दरारें चलने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और जोखिम बना रहता है.

गौरतलब है कि नगर में क्लब ग्राउण्ड ही एकमात्र सार्वजनिक खेल मैदान है, जहां खिलाड़ी, बच्चे एवं आमजन पहुंचते है, लेकिन मैदान में जगह-जगह गड्ढे हो रहे है, दरारें चल रही है जिससे दुर्घटना का डर बना रहता है. यही नही यहां मवेशियों को भी विचरण करते हुए देखा जा सकता है जिनके दौडऩे भागने से दुर्घटना का डर लगा रहता है.

कचरे से पटा मैैदान

जहां मैदान अव्यवस्थित होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है तो वहीं मैदान पर यहां-वहां कचरा फैला हुआ देखा जा सकता है, जिसके कारण भी खिलाड़ियों को परेशानी होती है. मैदान में चहुंऔर कचरे से खेल गतिविधियां भी प्रभावित होती है.

आने वाले दिनों में और बढ़ेगी चहल-पहल

गर्मी की छुट्टी होते ही क्लब ग्राउण्ड पर पहुंचने वालो की संख्या कहीं अधिक होगी. गर्मियों के दिनों में यहां पर सुबह एवं शाम के समय बड़ी संख्या खिलाड़ी, बच्चे एवं युवा पहुंचते है.

 

Next Post

वेस्टइंडीज की टेंशन बढ़ी, पाकिस्तान की हार ने बांग्लादेश के लिए खोला वर्ल्ड कप का रास्ता

Tue Mar 17 , 2026
अगले साल दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, लेकिन टूर्नामेंट से पहले वेस्टइंडीज टीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियां धीरे-धीरे तेज हो रही हैं। टी20 विश्व कप 2026 के बाद आईसीसी […]

You May Like