इंदौर में 19 वर्षीय युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या

इंदौर: आजाद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले 19 वर्षीय युवक ने बुधवार देर रात जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली, सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज जांच शुरु की.थाना क्षेत्र के पालदा क्षेत्र की पवनपुरी कॉलोनी में रहना वाला 19 वर्षीय अनुराग ने अपने घर में जहर खा लिया. रिश्तेदार नीरज उसे गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले गए, जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

जांच में पता चला है कि अनुराग मूलतः नर्मदापुरम जिले के बिशोनी गांव का रहने वाला था. वह पिछले तीन साल से इंदौर में रहकर एक दाल मिल में काम करता था और किराए के मकान में रहता था. प्रारंभिक जानकारी पुलिस को पता चला है कि घटना से पहले अनुराग ने अपने छोटे भाई से बात की थी, जिसमें उसे पता चला कि उसके पिता ने उसकी मां के साथ मारपीट की है. पिता से हुई बातचीत के बाद मानसिक आघात के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया. फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया हैं, पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

असम, केरल और पुडुचेरी में लोकतंत्र का महापर्व, 5.3 करोड़ से अधिक मतदाता कर रहे मतदान, शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे पोलिंग बूथ, 4 मई को आएंगे चुनावी नतीजे

Thu Apr 9 , 2026
हैदराबाद |  असम, केरल और पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से सुचारू रूप से शुरू हो गई है। दो राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 296 सीटों (असम-126, केरल-140 और पुडुचेरी-30) पर 5.3 करोड़ से अधिक मतदाता अपनी नई […]

You May Like