लखनऊ मंडल के 607.7 मार्ग किलोमीटर में कवच 4.0 के लिए रेलवे ने दी 252 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी

नयी दिल्ली, 19 सितंबर (वार्ता) स्वदेशी तकनीक के माध्यम से रेलवे सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाते हुए रेलवे ने पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के 607.7 मार्ग किलोमीटर में कवच संस्करण 4.0 उपलब्ध कराने को मंजूरी प्रदान की है। इस परियोजना पर कुल 252 करोड़ रुपये की लागत आयेगी। रेलवे ने शनिवार को बताया कि इस परियोजना के तहत मंडल के चिह्नित शेष खंडों में कवच 4.0 का विस्तार किया जाएगा, जिससे रेल परिचालन के लिए उपलब्ध सुरक्षा बुनियादी ढांचा और मजबूत होगा।

उल्लेखनीय है कि कवच स्वदेश में विकसित स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी) प्रणाली है, जिसे रेल परिचालन की सुरक्षा बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। यह सिग्नल के खतरे की स्थिति में पार करने (एसपीएडी) को रोकने में मदद करती है, आवश्यकता पड़ने पर स्वत: ब्रेक लगाती है और ट्रेनों के परिचालन की निगरानी के माध्यम से सुरक्षित रेल संचालन में सहायता करती है। रेलवे के अनुसार यह पहल रेलवे नेटवर्क में कवच के निरंतर विस्तार का हिस्सा है। इसके माध्यम से ट्रेन सुरक्षा प्रणालियों का आधुनिकीकरण करने तथा रेल परिचालन की सुरक्षा और विश्वसनीयता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

.....

Next Post

सड़क निर्माण का कार्य निर्धारित तिथि पर पूर्ण न करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट कर पेनाल्टी लगाने की कार्रवाई की जाए : कमिश्नर श्री शीलेंद्र सिंह

Sat Sep 19 , 2026
रीवा. रीवा संभाग कमिश्नर शीलेंद्र सिंह ने शनिवार को लोक निर्माण विभाग, एमपीआरडीसी, लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण विभाग की बैठक में सीई एवं सभी ईई को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण का कार्य निर्धारित तिथि पर पूर्ण न करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट […]

You May Like