तीन दिन पुराना शव कमरे में मिला बेरोजगारी और बीमारी से था परेशान

नीमच। शहर के केंट थाना क्षेत्र के ग्वालटोली इलाके में एक किराए के मकान में 50 वर्षीय व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान घनश्याम पिता हरीशचंद्र भाट के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शव करीब दो से तीन दिन पुराना था।

घनश्याम टंकी एरिया के समीप एक किराए के मकान में अकेला रहता था। दो-तीन दिनों तक उसे घर के बाहर नहीं देखा गया। जब कमरे से बदबू आने लगी, तो पड़ोसियों को कुछ संदिग्ध होने का आभास हुआ। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

जांच में सामने आया है कि मृतक घनश्याम पिछले कुछ महीनों से बेरोजगार था और गंभीर बीमारी से भी पीडि़त था। उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब थी, जिसके कारण वह अक्सर पड़ोसियों से मदद मांगकर गुजारा करता था।

घनश्याम मूल रूप से रामपुरा के दूदलई गांव का निवासी था और नीमच में अकेला रह रहा था, जबकि उसकी बहन और जीजा भी यहीं रहते हैं। केंट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार दोपहर को शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Next Post

कटनी विधायक संजय पाठक की मुश्किलें बढ़ी

Wed Mar 18 , 2026
जबलपुर। कटनी से भाजपा विधायक संजय पाठक द्वारा हाईकोर्ट के एक जज से संपर्क करने की कथित कोशिश का मामला अब मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच तक पहुंच गया है। इस प्रकरण में विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए दायर याचिका पर सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा […]

You May Like