20 साल बाद लौट रही है Mitsubishi Pajero, ऑफ-रोडिंग लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी

मुंबई, ऑफ-रोडिंग SUV की दुनिया में अगर किसी नाम ने सालों तक राज किया है तो वो Mitsubishi Pajero है। जिसकी मजबूत बॉडी, शानदार 4×4 क्षमता और कठिन रास्तों पर बेहतरीन काम करता है।

ऑफ-रोडिंग SUV की दुनिया में अगर किसी नाम ने सालों तक राज किया है तो वो Mitsubishi Pajero है। जिसकी मजबूत बॉडी, शानदार 4×4 क्षमता और कठिन रास्तों पर बेहतरीन काम करने की ताकत इसको मशहूर SUV में शामिल करती है। वहीं अब करीब 20 साल बाद नए अवतार में यह वापसी करने जा रही है। जिसमें Mitsubishi अपनी आइकॉनिक Pajero को 2 सितंबर को ग्लोबल स्तर पर पेश करेगा।

दमदार 4×4 SUV के रूप में होगी वापसी
नई Mitsubishi Pajero के बारे में बताए तो इसको पहले से ज्यादा एडवांस और ऑफ-रोडिंग के लिए तैयार किया जा रहा है। जिसमें सामने आई रिपोर्ट्स बताती है कि इसमें Ladder Frame Chassis मिलने की उम्मीद है। यही मजबूत प्लेटफॉर्म पुरानी Pajero की सबसे बड़ी ताकत माना जाता था जिसकी वजह से यह पहाड़ों, जंगलों और खराब रास्तों पर भी आसानी से चलने के लायक था।

वहीं अब माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई Pajero का मुकाबला Toyota Land Cruiser Prado जैसी प्रीमियम ऑफ-रोड SUVs से हो सकता है। ऐसे में Mitsubishi इसे दमदार डिजाइन और आधुनिक तकनीक के साथ पेश करने से खेल को बदल भी सकती है।

S-AWC तकनीक से मिलेगी बेहतर कंट्रोल
नई Pajero में कंपनी ने कई सारे खास फीचर्स को जोड़ने की उम्मीद की जा रही है जिसमें S-AWC (Super All-Wheel Control) सिस्टम भी दिया जा सकता है। यह Mitsubishi की एडवांस ऑल-व्हील ड्राइव तकनीक है जो अलग-अलग सड़क और मौसम की परिस्थितियों में चारों पहियों पर बेहतर कंट्रोल बनाए रखने के काम आता है। वहीं यह सिस्टम पहले से Mitsubishi Triton पिकअप में इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में अगर Pajero में भी यही तकनीक मिलती है तो इसकी ऑफ-रोड क्षमता पहले से कहीं ज्यादा मजबूत दिखाई देगी।

डीजल हाइब्रिड इंजन की हो सकती है एंट्री
लेकिन Mitsubishi ने अभी तक नई Pajero के इंजन और पावरट्रेन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है फिर भी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसमें डीजल-हाइब्रिड पावरट्रेन दिया जा सकता है। अगर यह बात सच होती है तो यह SUV दमदार परफॉर्मेंस के साथ बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी भी दे सकती है। जो ऑटो इंडस्ट्री में हाइब्रिड तकनीक की बढ़ती मांग को देखते हुए Mitsubishi को लोगों के फोकस में लाने का काम करेगा।

भारत में लॉन्च होगी या नहीं?
अभी के लिए कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि नई Pajero किन-किन देशों में लॉन्च होगी। लेकिन उम्मीद है कि इसे जापान, अमेरिका, यूरोप और दक्षिण-पूर्व एशिया के कई बाजारों में उतारा जा सकता है। हालांकि भारत में इसकी वापसी को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

वहीं अगर Mitsubishi भारतीय बाजार में Pajero को दोबारा लॉन्च करती है तो यह प्रीमियम ऑफ-रोड SUV सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बन सकती है। ऐसे में 2 सितंबर का लॉन्च इवेंट ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए काफी अहम होने वाला है।

Next Post

Spinny की Nissan, MG और Tesla से बड़ी पार्टनरशिप, पुरानी कार बेचने से लेकर EV खरीदने तक, ग्राहकों को फायदे

Wed Aug 26 , 2026
मुंबई, ऑनलाइन कार खरीदने-बेचने वाले प्लेटफॉर्म Spinny ने अपने कारोबार का दायरा बढ़ाने के लिए Nissan Motor India, JSW MG Motor India और Tesla के साथ साझेदारी कर ली है। ऑनलाइन कार खरीदने-बेचने वाले प्लेटफॉर्म Spinny ने अपने कारोबार का दायरा बढ़ाने के लिए Nissan Motor India, JSW MG Motor India […]

You May Like