भाजपा में मीडिया टीम का विस्तार: सह मीडिया प्रभारी, प्रवक्ता व पैनलिस्टों की नई सूची जारी

 

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से पार्टी की मीडिया टीम का विस्तार करते हुए प्रदेश सह मीडिया प्रभारी, प्रदेश प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट एवं सदस्यगणों की नई सूची जारी कर दी गई है।

जारी सूची के अनुसार संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि नई टीम के गठन से मीडिया और जनसंपर्क के क्षेत्र में संगठन की सक्रियता और मजबूती बढ़ेगी।

भाजपा प्रदेश संगठन द्वारा यह कदम आगामी राजनीतिक गतिविधियों और चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जिससे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को अधिक प्रभावी तरीके से आमजन तक पहुंचाया जा सके।

Next Post

हनुमान जयंती पर भक्ति और सेवा का संगम: भोपाल में जगह-जगह लगे भंडारे, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Thu Apr 2 , 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में हनुमान जयंती के पावन अवसर पर पूरे शहर में श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। विभिन्न मंदिरों, कॉलोनियों और प्रमुख चौराहों पर भक्तों द्वारा भंडारों का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित किया। सुबह से ही […]

You May Like

मनोरंजन