टीआईई ग्लोबल समिट में सीएम डॉ यादव की सहभागिता, निवेश और नवाचार पर रखे विचार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जयपुर में आयोजित प्रतिष्ठित टी.आई.ई ग्लोबल समिट में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने देश-विदेश से आए उद्योगपतियों, स्टार्टअप उद्यमियों और निवेशकों को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश में निवेश, उद्यमिता और नवाचार की व्यापक संभावनाओं पर प्रकाश डाला।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश उद्योग-अनुकूल नीतियों, मजबूत अधोसंरचना और कुशल मानव संसाधन के कारण निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। राज्य सरकार स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन देने, रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को गति देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

समिट के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न उद्योग प्रतिनिधियों से संवाद कर निवेश प्रस्तावों और साझेदारी के अवसरों पर भी चर्चा की। टी.आई.ई ग्लोबल समिट में उनकी सहभागिता से राज्य में नए निवेश और उद्यमिता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Next Post

गणतंत्र दिवस पर आजीवन कारावास के 9 कैदी रिहा होंगे, 11 केंद्रीय जेलों से 126 बंदियों को मिलेगी आजादी

Mon Jan 5 , 2026
इंदौर. गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंदौर सहित पूरे मध्यप्रदेश की जेलों से आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है. प्रदेश की 11 केंद्रीय जेलों से 126 आजीवन सजायाफ्ता कैदी रिहा किए जाएंगे, जिनमें 10 महिला कैदी भी शामिल हैं.। जेल मुख्यालय के […]

You May Like