![]()
इंदौर. गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंदौर सहित पूरे मध्यप्रदेश की जेलों से आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है. प्रदेश की 11 केंद्रीय जेलों से 126 आजीवन सजायाफ्ता कैदी रिहा किए जाएंगे, जिनमें 10 महिला कैदी भी शामिल हैं.।
जेल मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार इंदौर सेंट्रल जेल से इस बार 9 कैदी रिहा होंगे. हालांकि इस सूची में इंदौर से किसी भी महिला बंदी की रिहाई नहीं की जा रही है. रिहाई की यह प्रक्रिया शासन की नीति के तहत निर्धारित अवसरों पर की जा रही है. सूत्रों ने बताया कि प्रदेश में वर्ष में पांच बार पात्र कैदियों को रिहा किए जाने की व्यवस्था है. जिसके तहत ओपन जेलों से भी कैदियों की रिहाई की जा रही है. इंदौर की जिला जेल परिसर स्थित ओपन जेल से दो कैदी रिहा होंगे, जो वर्तमान में अपने परिवार के साथ रह रहे हैं. सूत्रों ने यह भी बताया कि ओपन जेल में रह रहे कुछ कैदी बाहर नौकरी भी कर रहे हैं. इनमें से तीन कैदी सेंट्रल जेल के पास स्थित पेट्रोल पंप पर कार्यरत हैं.
