यह सिर्फ आपकी नहीं, हम सबकी पीड़ा, पीड़ित परिवारों से मिलते हुए भावुक हुए मुख्यमंत्री

छिंदवाड़ा। परासिया में जहरीले कफ सिरप के सेवन से मासूम बच्चों की मौत के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को प्रभावित परिवारों से उनके घर जाकर मुलाकात की। उन्होंने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल पीड़ित परिवारों का नहीं, बल्कि हम सबका दुख है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर संभव मदद करेगी और दोषी किसी भी अधिकारी या संस्था को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उच्चस्तरीय जांच जारी है और अब तक तीन अधिकारियों को निलंबित व फूड एंड ड्रग कंट्रोलर को स्थानांतरित किया गया है।

डॉ.यादव अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर सीधे परासिया पहुंचे। उन्होंने न्यूटन नगर में मासूम अदनान के माता-पिता से मिलकर सांत्वना दी और कहा कि राज्य सरकार दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है। इसके बाद उन्होंने परासिया के हसनैन, बड़कुही की योगिता धारसे, ग्राम बेलगांव, दीघावानी, उमरेठ, सेठिया और इकलेहरा के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने कहा,यह सिर्फ आपकी नहीं, मेरी और हम सबकी पीड़ा है। आपके बच्चों का दुख मेरा भी है। उन्होंने माता-पिता को भरोसा दिलाया कि सरकार न्याय दिलाने के लिए हरसंभव कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री की उपस्थिति ने शोकग्रस्त परिवारों को भावनात्मक संबल दिया।

मुख्यमंत्री के साथ छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू, अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Next Post

ताकू डिपो में सेंधमारी, लाखों की सागौन गायब 

Mon Oct 6 , 2025
इटारसी। अवैध कटाई के मामले में प्रदेश स्तर तक जिले की किरकिरी करने वाले अफसर की लापरवाही का एक और नायाब नमूना सामने आया। इस बात जंगल में कटाई तो नहीं हुई लेकिन अति सुरक्षित माने जाने वाले वन विभाग के ताकू डिपो से लाखों रुपए की बेशकीमती लकड़ी गायब […]

You May Like