इंदौर से टीकमगढ़ जा रही बस सुबह-सुबह पलटी, 11 यात्री घायल

इंदौर: इंदौर से टीकमगढ़ जा रही यात्री बस बड़ा गांव रोड पर हनुमान मंदिर के पास क्रॉसिंग के दौरान पलट गई. हादसे में 11 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें कुछ के सिर में गंभीर चोटें आई हैं. घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया.जानकारी के मुताबिक महाकाल सर्विस की बस रात में इंदौर से रवाना हुई थी और सुबह टीकमगढ़ पहुंचना था.

लेकिन जिला मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर पहले हनुमान मंदिर के पास क्रॉसिंग के दौरान बस अनियंत्रित होकर पलट गई और सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी. हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला. सूचना मिलते ही कोतवाली थाना प्रभारी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. जिला कलेक्टर भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य की निगरानी की. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 11 से 15 लोगों के घायल होने की बात सामने आई थी, हालांकि प्रशासन ने 11 घायलों की पुष्टि की है. सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

Next Post

दुकान हथियाने टाटा सफारी से फिल्मी अंदाज में हुआ अपहरण

Tue Apr 21 , 2026
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत मड़ई में रहने वाले एक बकरी कारोबारी का आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में टाटा सफारी से कारोबारी को अगवा किया, मारपीट की और तहसील कार्यालय ले जाकर डरा-धमकाकर उसकी दुकान का विक्रयनामा लिखवा लिया। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। […]

You May Like

मनोरंजन