स्वतंत्रता दिवस पर सीएम डॉ यादव का ऐलान: मप्र में लागू होगी समान नागरिक संहिता, बनेगा सरस्वती लोक

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने, राजा भोज संस्थान की स्थापना और सरस्वती लोक के निर्माण की घोषणा की।

समान नागरिक संहिता महिलाओं को अत्याचार से मुक्ति दिलाएगी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत की भूमि समानता, समरसता और समभाव की भूमि है। संविधान की मूल भावना के अनुरूप मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “एक देश-एक विधान-एक प्रधान-एक निशान” के विचार को धरातल पर उतारते हुए सबके लिए एक जैसा कानून लागू किया जा रहा है। समान नागरिक संहिता भेदभावपूर्ण व्यवहार को समाप्त कर समरसता का संचार करेगी और महिलाओं को अत्याचार तथा अन्याय से मुक्ति दिलाएगी।

भोजशाला में बनेगा भव्य सरस्वती लोक, स्थापित होगा राजा भोज संस्थान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजा भोज द्वारा स्थापित भोजशाला सदियों तक ज्ञान, विज्ञान, अनुसंधान और संस्कृत भाषा का प्रमुख केंद्र रही है। राज्य सरकार भोजशाला में भव्य सरस्वती लोक का निर्माण करेगी। इसके साथ ही यहां राजा भोज संस्थान की स्थापना की जाएगी।

Next Post

मंत्री सिंह ने स्कूल में बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन

Sun Aug 16 , 2026
जबलपुर: स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने पंडित लज्‍जा शंकर झा उत्‍कृष्‍ट उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय मॉडल स्‍कूल में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में शामिल होकर स्‍कूल के छात्र-छात्राओं के साथ दोपहर भोज किया। इस अवसर पर कलेक्टर राघवेन्‍द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, […]

You May Like