मंत्री सिंह ने स्कूल में बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन

जबलपुर: स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने पंडित लज्‍जा शंकर झा उत्‍कृष्‍ट उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय मॉडल स्‍कूल में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में शामिल होकर स्‍कूल के छात्र-छात्राओं के साथ दोपहर भोज किया। इस अवसर पर कलेक्टर राघवेन्‍द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, नगर निगम आयुक्‍त राम प्रकाश अहिरवार, जिला पंचायत के सीईओ अभिषेक गहलोत भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत स्‍वतंत्रता दिवस पर जिले में स्‍कूली बच्‍चों के लिए विशेष भोज का आयोजन किया गया था।

Next Post

एसएएफ की छठवीं वाहिनी और नेवल एनसीसी को मिला प्रथम पुरस्‍कार

Sun Aug 16 , 2026
जबलपुर: स्वतंत्रता दिवस समारोह में मार्च पास्‍ट की शानदार प्रस्तुति ने देशभक्ति और अनुशासन का उत्साह जगाया। मार्च पास्‍ट में सशस्त्र प्लाटून वर्ग में एसएएफ की छठवीं वाहिनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सशस्त्र प्लाटून में जिला पुलिस बल पुरुष को द्वितीय तथा जिला पुलिस बल महिला तृतीय स्थान मिला।इसी […]

You May Like