
छिंदवाड़ा. मिलावट से मुक्ति अभियान एवं आगामी दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला छिंदवाड़ा की विभागीय जांच टीमों द्वारा सम्पूर्ण जिले में मिठाई एवं किराना दुकानों पर लगातार एवं ताबड़तोड़ जांच कार्यवाही जारी है। इसी क्रम मे बुधवार को राजस्व-खाद्य सुरक्षा-नापतोल विभागो की संयुक्त टीम द्वारा उमरेठ क्षेत्र मे किराना दुकानों और मिठाई की दुकानों की जांच की गयी टीम मे राजस्व विभाग से नायाब तहसीलदार सूर्यवंशी , खाद्य सुरक्षा विभाग से पंकज घाघरे और नापतोल विभाग से शैलेंद्र सिंह की टीम द्वारा उमरेठ क्षेत्र मे किराना दुकानों और मिठाई की दुकानों की जांच की गयी । जैसे ही टीम ने दो तीन दुकानों और होटलों की जांच की । उमरेठ क्षेत्र के बाकी व्यापारियों द्वारा सेंपल के दर से दुकाने एवं मार्केट बंद कर दिये और करीब 4-5 घंटे तक मार्केट बंद रहा । एक और टीम मे खाद्य सुरक्षा अधिकारी गोपेश मिश्रा द्वारा छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय मे गरबा स्वीट्स, पवार टी हाउस स्वीट्स, अजय भोजनालय, विशाला मेगा मार्ट, सहित आधा दर्जन मिठाई दुकानों की जांच की । एक और टीम मे रूपराम सनोडिया खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा सौनसर और रामकोना, और लोढिख़ेड़ा क्षेत्र मे बिकानर स्वीट्स, शानदार फूड्स, मिठाईवाला, बालाजी बिकानर सहित आधा दर्जन से अधिक मिठाई दुकानों का जांच की । टीमों द्वारा निरीक्षण कार्यवाही के दौरान मिठाई, खोवा, पनीर, मावा, नमकीन के 34 नमूने संग्रहीत किए जोकि परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे है । जिनकी रिपोर्ट आने पर आगामी कार्यवाही खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत की जावेगी ।
