आबकारी विभाग ने 45 लीटर शराब किया जब्त  

छिंदवाड़ा. आबकारी अमले ने छिंदवाड़ा और परासिया क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्रवाई कर 45 लीटर शराब जब्त कर 7 हजार किलो महुआ लाहन नष्ट किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देशन में एवं जिला आबकारी अधिकारी अजीत एक्का के मार्गदर्शन में जि़ले के आबकारी अमले द्वारा सुबह के समय सर्वप्रथम ग्राम मेढ़की ताल में डैम के किनारे प्लास्टिक की पन्नियों में भरकर छुपाकर रखे गए महुआ लाहन को बरामद कर नष्ट किया गया. इसके बाद ग्राम रंगीन खापा में एक रिहायशी मकान के पीछे छुपाकर रखे गए प्लास्टिक के ड्रमों में भरे महुआ लाहन को नष्ट किया, अंत में ग्राम खूनाझिर कला में नाले के किनारे भारी मात्रा में विभिन्न स्थानों पर प्लास्टिक की पन्नियों में भरा हुआ महुआ लाहन टीम को प्राप्त हुआ जिसे नष्ट किया गया. जंगल में छुपाकर रखी गई प्लास्टिक की पन्नियों एवं ड्रमों में भरकर छुपाए गए महुआ लाहन को नष्ट किया. यहीं से टीम को मौके पर तैयार मिली रबर टबों में भरी हाथ भट्टी मदिरा को कब्जे आबकारी लिया गया. ठीक इसी प्रकार आबकारी अमले ने परासिया क्षेत्र के चांदामेटा में गांधीघाट नाले के किनारे से प्लास्टिक के ड्रमों में भरा महुआ लाहन बरामद कर नष्ट किया. उक्त कार्यवाही में आबकारी वृत्त छिंदवाड़ा क्रमांक 01 में 09 प्रकरण दर्ज कर 6600 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया गया, तथा 45 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा कब्जे आबकारी ली गई. तथा परासिया वृत्त में कुल 03 प्रकरण कायम कर 400 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया. उपरोक्त कार्यवाही में सहायक जि़ला आबकारी अधिकारी कैलाशचंद्र चौहान, गौरव पांडे, वासुदेवाचार्य त्रिपाठी, उपनिरीक्षक आकाश मेश्राम, जीत सिंह धुर्वे वैशाली भगत, अनिकेत पटेल, रुचि बागरी, हर्ष सोनी सहित आबकारी अमला उपस्थित रहा.

Next Post

सतरिया कांड मानवता के खिलाफ अपराध, भाजपा सरकार में बढ़ रहा जातीय वैमनस्य

Wed Oct 15 , 2025
भोपाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष डॉ. मुकेश नायक ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दमोह जिले के सतरिया गांव में हुई अमानवीय और स्तब्ध कर देने वाली घटना पर मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय द्वारा लिए गए स्वतः संज्ञान का स्वागत किया। उच्च न्यायालय ने इस घटना […]

You May Like