अमेरिका में घायल भारतीय छात्रा के माता-पिता को वीजा शीघ्र

नयी दिल्ली, 27 फरवरी (वार्ता) विदेश मंत्रालय ने अमेरिका में एक सड़क दुर्घटना में घायल भारतीय छात्रा नीलम शिंदे के माता-पिता को वीजा दिलाने के लिए हस्तक्षेप किया है और जल्द ही वीजा मिल जाएगा।

सूत्रों ने आज यहां बताया कि अमेरिका में भारतीय छात्रा के मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी पक्ष के सामने इस मामले को उठाया है। अमेरिकी पक्ष आवेदक के परिवार के लिए वीजा जल्दी जारी करने के लिए औपचारिकताओं पर विचार कर रहा है।”

महाराष्ट्र के सतारा जिले की रहने वाली नीलम (35) 14 फरवरी को अमेरिका में एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। कैलिफोर्निया में उन्हें कार ने टक्कर मार दी थी जिसके बाद से वह हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती हैं और कोमा में हैं। इस हादसे के आरोपी वाहन चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

नीलम के पिता तानाजी शिंदे की अपील के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की सांसद सुप्रिया सुले ने नीलम के परिवार की मदद के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मदद करने का अनुरोध किया था।

Next Post

राजनाथ ने रक्षा मंत्रालय की हिन्दी पत्रिका ‘सशक्त भारत’ का विमोचन किया

Thu Feb 27 , 2025
नयी दिल्ली 27 फरवरी (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरूवार को यहां रक्षा मंत्रालय की द्विवार्षिक हिंदी पत्रिका ‘सशक्त भारत’ के प्रथम संस्करण का विमोचन किया। इस पत्रिका में सशस्त्र बलों के कर्मियों की वीरता, देशभक्ति तथा बलिदान पर कविताएँ और मंत्रालय के कर्मियों द्वारा लिखे गए सरकार की […]

You May Like