राजनाथ ने रक्षा मंत्रालय की हिन्दी पत्रिका ‘सशक्त भारत’ का विमोचन किया

नयी दिल्ली 27 फरवरी (वार्ता) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरूवार को यहां रक्षा मंत्रालय की द्विवार्षिक हिंदी पत्रिका ‘सशक्त भारत’ के प्रथम संस्करण का विमोचन किया।

इस पत्रिका में सशस्त्र बलों के कर्मियों की वीरता, देशभक्ति तथा बलिदान पर कविताएँ और मंत्रालय के कर्मियों द्वारा लिखे गए सरकार की नीतियों पर लेख शामिल हैं।

रक्षा मंत्री ने हिंदी को बढ़ावा देने के लिए राजभाषा विभाग के रक्षा मंत्रालय के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने हिंदी को अपनाने और इसके प्रयोग को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया तथा भाषा को भारत के सामाजिक और सांस्कृतिक ताने-बाने को जोड़ने वाला सूत्र बताया।

‘सशक्त भारत’ पत्रिका का उद्देश्य रक्षा मंत्रालय के कर्मचारियों की रचनात्मक प्रतिभा को उजागर करना और उन्हें हिंदी में अपने दैनिक कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना है। पत्रिका का ई-संस्करण रक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान, रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह, सचिव (रक्षा उत्पादन) संजीव कुमार, सचिव (पूर्व सैनिक कल्याण) डॉ. नितेन चंद्रा, रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव तथा डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. समीर वी. कामत और रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

द्वारका में डीडीए ने लोगों को पार्क में सुबह की सैर से वंचित किया

Thu Feb 27 , 2025
नयी दिल्ली 27 फरवरी (वार्ता) दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली में द्वारका उपनगर के लोग पिछले दो दिन से दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के सेक्टर 16 डी के पार्क में प्रवेश शुल्क लगाये जाने के मनमाने रवैये के खिलाफ आक्रोशित हैं। दरअसल डीडीए के द्वारका सेक्टर पांच में स्थित बागवानी कार्यालय ने […]

You May Like