नववर्ष पर बेटियों का स्वागत: जिला अस्पताल में एक जनवरी को जन्मी 11 नवजात बालिकाओं का सम्मान

बैतूल। जिला अस्पताल में नए वर्ष 2026 के अवसर पर एक सराहनीय पहल की गई। 1 जनवरी 2026 को जन्मीं 11 नवजात बालिकाओं और उनकी माताओं का मां शारदा समिति द्वारा सम्मान किया गया।

इस दौरान नवजात बालिकाओं को सोने और चांदी के लॉकेट भेंट किए गए, जबकि प्रसूता माताओं को सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गईं। मां शारदा समिति ने बताया कि यह परंपरा वर्ष 2015 से लगातार निभाई जा रही है। समिति का उद्देश्य हर वर्ष 1 जनवरी को जन्मी बेटियों को

सम्मानित कर समाज में उनके प्रति सकारात्मक संदेश देना है। इस पहल के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे सामाजिक संदेश को मजबूत किया जाता है और नवजात बालिकाओं के आगमन को उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष 1 जनवरी 2026 को

जिला अस्पताल में कुल 11 नवजात बालिकाओं का जन्म हुआ। सम्मान समारोह के दौरान समिति की ओर से एक सोने का लॉकेट और 10 चांदी के लॉकेट वितरित किए गए। माताओं को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में अस्पताल स्टाफ और मां शारदा समिति के सदस्य मौजूद रहे। समिति के सदस्यों ने कहा कि बेटियों के जन्म पर खुशी मनाना और उन्हें सम्मान देना समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल की अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों ने सराहना की।

 

Next Post

गौशाला में तेंदुए की दस्तक: बीमार मवेशी को उठा ले गया, सीसीटीवी में कैद घटना से ग्रामीणों में दहशत

Fri Jan 2 , 2026
पठारी। क्षेत्र के ग्राम पंचायत भाल-बामौरा स्थित गौशाला में तेंदुए के घुस आने से हड़कंप मच गया. तेंदुआ गौशाला से एक बीमार मवेशी को उठाकर ले गया. पूरी घटना गौशाला में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में भय का माहौल […]

You May Like

Play sound