गंदगी के कारण बढ़े मच्छर, शाम को खड़े होना मुश्किल

जबलपुर: शहर के अधारताल स्थित खजांची नगर के सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थानीय लोग लंबे समय से मूलभूत समस्याओ से परेशान हो रहे है। जैसा कि नवभारत से चर्चा के दौरान लोगों का कहना था कि इलाके में सफाई व्यवस्था बेहद कमजोर हो रही है, जिसके कारण रहवासियों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्र की नालियों की सफाई नियमित रूप से नहीं होने से गंदा पानी जमा रहता है। रहवासियों के अनुसार सप्ताह में केवल एक दो बार ही नालियां साफ की जाती हैं, जबकि कई जगहों पर कचरा और कीचड़ लंबे समय तक जमा रहता है। गर्मी के मौसम में इससे मच्छरों की समस्या और बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि शाम होते ही मच्छरों का खतरा इतना बढ़ जाता है कि घरों के बाहर बैठना मुश्किल हो जाता है।
बीमारियों के फैलने का डर
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि कचरा उठाने वाली गाड़ी भी नियमित रूप से नहीं आती। कई बार दो से तीन दिन तक वाहन नहीं पहुंचते है जिससे घरों का कचरा गलियों और खाली स्थानों पर जमा होने लगता है। इससे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की व्यवस्था भी असरदार नहीं दिख रही है वार्ड में अब कभी-कभार ही कचरा वाहन आते है। कई इलाकों में चार-चार दिन तक कचरा गाड़ी नहीं पहुंच रही। लोग घर में कचरा जमा करके परेशान हो रहे हैं। स्वच्छ शहर बनाने की पहल कचरा वाहन नियमित नहीं आने से सफल नहीं हो रही। इंतजार के बाद मजबूरी में कचरा फिर इधर-उधर फेंकना पड़ता है।

Next Post

प्रेम विवाह के बाद पति की प्रताड़ना, तंग आकर पत्नी पहुँची थाने, मामला दर्ज

Mon May 11 , 2026
जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत सिद्धबाबा रोड में प्रेम विवाह के बाद एक साल में पति दहेज के लिए पत्नि को प्रताड़ित करने लगा बल्कि दूसरी महिला के चक्कर में उसका दुश्मन बन बैठा है। बेवफाई से तंग आकर पत्नी ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है।पुलिस ने बताया कि सिद्धबाबा […]

You May Like