इंदौर: नगर निगम द्वारा शहर में जर्जर मकानों पर रिमूवल कार्रवाई जारी है. इसी कड़¸ी में मंगलवार को शहर में दो जर्जर ओर खतरनाक मकान को गिराया गया.
आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देश पर शहर में जर्जर एवं अति खतरनाक मकानों को तोड़ने की कार्रवाई का अभियान चलाया जा रहा है. आज झोन 12 के तहत 2 जर्जर मकान पर रिमूव्हल कार्रवाई की गई. आज भवन स्वामी रमन धुलधोये 24/1 चन्द्रभागा मेनरोड पर 1 हजार स्के. फीट एवं सोमवंशी समाज का जी 800 स्के. फीट पर बने जर्जर व खतरनाक भवन पर रिमूव्हल कार्रवाई की गई। कार्यवाही के दौरान भवन अधिकारी राहुल रघुवंशी, भवन निरीक्षक सहित पुलिस और निगमकर्मी उपस्थित थे.
राजवाड़ा पर रात में जर्जर मकान का हिस्सा ढहा
शहर के व्यस्ततम क्षेत्र राजवाड़ा स्थित लक्ष्मी मंदिर के समीप मंगलवार देर रात एक जर्जर मकान का हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया. घटना रात के समय होने से बड़ा हादसा टल गया। यदि मकान दिन के समय गिरता, तो जनहानि हो सकती थी. उक्त मकान को नगर निगम ने पहले ही खतरनाक घोषित कर रखा था, लेकिन उसे हटाने की कार्रवाई नहीं की गई. निगम लापरवाही के चलते मकान का एक हिस्सा देर रात में ढह गया.
