एक लाख घरों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का लक्ष्य

इंदौर: शहर में एक लाख घरों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का लक्ष्य है. अभी ३५ हजार लोगों को नोटिस जारी किए हैं. यातायात सुधार के लिए जनता में नियमों और सुधार की भावना विकसित करना होगी, तब हो शहर का ट्रैफ़िक सुधरेगा. सौर ऊर्जा के क्षेत्र में करीब ३२ सौ घरों पर सोलर सिस्टम लगे है, जिससे सौ मेगावाट बिजली पैदा हो रही हैं. शहर में ग्रीन एनर्जी के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ गई है. साथ निगम ने करीब सवा लाख स्ट्रीट लाइट को डिजिटल ऑपरेट किया करने की व्यवस्था कर दी है, जिनको कभी भी बंद और चालू किया जा सकता है.

उक्त जानकारी महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज प्रेस वार्ता के दौरान दी है. महापौर पुष्यमित्र भार्गव आज अपने कार्यकाल के चार साल पूरे कर रहे हैं. इसी को लेकर कल उन्होंने पत्रकारों के साथ अपने काम और विकास कार्यों की बानगी रखी. वहीं कुछ काम शुरू नहीं होने का बेबाकी से स्वीकारोक्ति भी दी. महापौर ने बताया कि २९ गांव शामिल होने के बाद शहर के २७४ वर्ग किलोमीटर का एरिया बन गया है. पानी के लिए जलूद १६ सौ एमएलडी का इंटकवेल, ४५० एमएलडी की नई लाइन डालने की तैयारी है. उक्त कार्य के लिए नगर निगम जल्दी ही ब्लू बॉन्ड जारी करेगा. शहर में सभी विभागों के द्वारा आवागमन के लिए २२ फ्लाई ओवर की सौगात दी.

कई फ्लायओवर एक साथ बन रहे है. आने वाले समय में भविष्य की दृष्टि से इंदौर शहर की अलग तस्वीर दिखेगी. उन्होंने बताया कि सीवरेज सिस्टम के ३२५ एमएलडी एसटीपी प्लांट  का काम शुरू कर दिया है. एसटीपी प्लांट से शहर के ड्रेनेज सिस्टम ट्रीटेड वॉटर की डबल क्षमता हो जाएगी. ड्रेनेज का डिपॉजिट वर्क कर दिया है. शहर में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम शुरू होने के बाद सौर ऊर्जा के ३२ सौ से ज्यादा घरों में नागरिकों ने सोलर पैनल लगाए हैं, जिससे १०० मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है. शहर की १.१० लाख स्ट्रीट लाइट को डिजिटल ऑपरेट सिस्टम से जोड़ दिया है. अब स्ट्रीट लाइट कभी भी बंद और चालू की जा सकती है. साथ ही अगले कुछ महीनों में पुरानी २५ हजार एलईडी लाइट बदल दी जाएगी.

महापौर भार्गव ने शहर में नेहरू स्टेडियम को आधुनिक स्टेडियम में तब्दील करने की योजना में आर्थिक कमी के चलते काम शुरू नहीं होने और स्ट्रीट डॉग की समस्या हल नहीं कर पाने की बात भी स्वीकारी. शहर में एक जीरो वेस्ट सड़क भी बनाई जा रही है, जो सफाई अभियान का हिस्सा होगी. नर्मदा चौथा चरण में ४० पानी की टंकी निर्माण की शुरुआत और ६ सौ नई कॉलोनियों में नर्मदा लाइन डालना इस साल की प्राथमिकता में है. उन्होंने कहा कि अटल जी की पुण्यतिथि पर शहर में कई सड़कों का लोकार्पण, भूमिपूजन और कई विकास के कार्यों की शुरुआत का जाएगी. प्रेस वार्ता के दौरान महापौर भार्गव और मालिनी गौड़ समर्थक के बीच गुजबाजी फिर से जाहिर हो गई. आज चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर गौड़ समर्थक एमआईसी सदस्य प्रिया डांगी और राजेश जैन दोनों नहीं आए.

चार साल महापौर का निर्विवाद कार्यकाल
आज शहर के प्रथम नागरिक महापौर पुष्यमित्र भार्गव के चार साल का कार्यकाल पूरा हो गया. शहर में भार्गव और उनके समर्थकों की एक बहुत ही संवेदनशील और सकारात्मक बात यह रही कि शहर में किसी भी जमीन, दुकान, मकान और बिल्डिंग कब्जे तथा पार्टनरशिप के विवादित मामले में शामिल नहीं हुए. ऐसे सभी मामलों से उन्होंने एवं उनके सभी समर्थकों ने दूरी बना कर रखी. प्रेसवार्ता में पिछले चार सालों में भार्गव की सबसे ज्यादा शहर में राजनीतिक ,प्रशासनिक और पुलिस विभाग के हलकों में इस बात की चर्चा भी होती रही कि वे निर्विवाद महापौर है. उन्होंने कभी उल्टे कार्यकलापों का हिस्सा बनना उचित नहीं समझा. यही बात उनके समर्थकों ने भी विशेष रूप से ध्यान में रखी. इस बात की चर्चा उनकी सकारात्मक छवि पर दिखाई भी देती है. कहा जा सकता है कि वे अभी तक पिछले चार सालों में शहर सबसे शरीफ महापौर सिद्ध हुए है. जनता के साफ स्वच्छ छवि वाले नेता बनकर उभरे हैं.

शहर में दो नए बायो सीएनजी प्लांट
नगर निगम शहर में कैट चौराहे और पितृ पर्वत पर दो नए गीले कचरे के प्लांट लगाएगा. दोनों कचरा प्लांट की क्षमता दो-दो टन गीले कचरे की होगी, जिससे बायो सीएनजी गैस का उत्पादन होगा. दोनों प्लांट अगले छह महीने में लग जाएंगे. प्रेस वार्ता में उक्त जानकारी एमआईसी सदस्य अश्विनी शुक्ल ने दी.

यूनिफाइड पोर्टल का लोकार्पण संभवतः १६ को
नगर निगम द्वारा स्वयं का यूनिफाइड पोर्टल तैयार किया गया है. उक्त पोर्टल में निगम संपत्ति कर, जल कर, कचरा शुल्क, लाइसेंस सहित विभिन्न करों का डेटा रहेगा. उक्त पोर्टल पर सभी करदाताओं की जानकारी अपलोड करने का काम अंतिम चरण में है. संभवतः आगामी १६ अगस्त को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा लोकार्पण करने की संभावना है

Next Post

इंदौर-दाहोद रेल परियोजनाः सुरंग निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

Wed Aug 5 , 2026
इंदौर: इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के तहत सुरंग निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है. पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के अनुसार, 2957 मीटर लंबी सुरंग की लाइनिंग का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि सुरंग के भीतर बैलास्टलेस ट्रैक और अन्य सिविल कार्य निर्धारित समय-सीमा के अनुसार […]

You May Like