इंदौर-दाहोद रेल परियोजनाः सुरंग निर्माण ने पकड़ी रफ्तार

इंदौर: इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना के तहत सुरंग निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है. पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के अनुसार, 2957 मीटर लंबी सुरंग की लाइनिंग का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि सुरंग के भीतर बैलास्टलेस ट्रैक और अन्य सिविल कार्य निर्धारित समय-सीमा के अनुसार प्रगति पर हैं.रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अब तक 1216 मीटर बैलास्टलेस ट्रैक बिछाया जा चुका है. इसके अलावा 1470 मीटर पीसीसी फाइनल लेयर और 2007 मीटर पीसीसी फर्स्ट लेयर का निर्माण पूरा हो चुका है. वर्तमान में 810 मीटर बैलास्टलेस ट्रैक और 740 मीटर पीसीसी निर्माण कार्य जारी है.

परियोजना के तहत सुरंग में ड्रेनेज सिस्टम, कट एंड कवर सेक्शन की लाइनिंग, रिफ्यूज निच, रेस्क्यू शाफ्ट, वेंटिलेशन डक्ट तथा एक्जॉस्ट फैन लगाने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है, जिससे भविष्य में सुरक्षित रेल संचालन और आपातकालीन राहत व्यवस्था सुनिश्चित हो सके. रेलवे अधिकारी के अनुसार, शेष ड्रेनेज, बैकफिलिंग और अन्य सिविल कार्य आधुनिक मशीनों की मदद से तय समय में पूरे किए जा रहे हैं. परियोजना पूरी होने के बाद मध्य प्रदेश और गुजरात के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा, जिससे यात्रियों को तेज और बेहतर रेल सेवाएं मिलने के साथ माल परिवहन तथा क्षेत्र के औद्योगिक और आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी.

Next Post

बिजली कंपनी के मुख्य अभियंता ने राजमोहल्ला जोन का किया निरीक्षण

Wed Aug 5 , 2026
इंदौर: मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, इंदौर के मुख्य अभियंता राजेश जैन ने मंगलवार को राजमोहल्ला जोन का निरीक्षण कर विद्युत सेवाओं और राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों एवं अन्य उपभोक्ताओं से सीधे संवाद कर योजना के तहत […]

You May Like