गिफ्ट निफ्टी ने बनाया कारोबार का नया रिकॉर्ड

गांधीनगर, 22 फरवरी (वार्ता) गिफ्ट निफ्टी ने 20 फरवरी को 23.48 अरब डॉलर के साथ कारोबार का नया रिकॉर्ड कायम किया।

एनएसई अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंज (एनएसईआईएक्स) की ओर से रविवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि 20 फरवरी को गिफ्ट निफ्टी में कुल 4,57,989 अनुबंधों के तहत 23.48 अरब डॉलर (तकरीबन 2,13,587 करोड़ रुपये) का कारोबार हुआ। यह अपने-आप में नया रिकॉर्ड है।

गिफ्ट निफ्टी ने अपना दो साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। विज्ञप्ति में बताया गया है कि 23 जनवरी 2024 को 22.88 अरब डॉलर का कारोबार हुआ था।

गिफ्ट निफ्टी गुजरात के गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी के अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र (गिफ्टी आईएफएससी) में एनएसईआईएक्स का मुख्य सूचकांक है। गिफ्ट सिटी एक तरह से देश के अंदर संचालित होने वाला अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय बाजार है जिसमें कारोबार मुख्यतः डॉलर में होता है। वहां एनएसई अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंज की स्थापना 05 जून 2017 को हुई थी। गिफ्ट आईएफएससी में इसकी बाजार हिस्सेदारी 99.6 प्रतिशत से अधिक है।

गिफ्ट निफ्टी का पूर्ण संचालन 03 जुलाई 2023 को शुरू हुआ था। विज्ञप्ति के अनुसार, इसमें अबतक छह करोड़ से ज्यादा अनुबंधों के माध्यम से कुल 2.76 लाख करोड़ डॉलर का कारोबार हो चुका है।

Next Post

ट्रंप के रिसॉर्ट में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश वाले एक व्यक्ति को मार गिराया गया

Sun Feb 22 , 2026
वाशिंगटन, 22 फरवरी (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के फ्लोरिडा में मार-ए-लागो रिसॉर्ट में अवैध रूप से प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को सीक्रेट सर्विस ने मार गिराया है। रिपोर्टों के अनुसार, संदिग्ध की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच थी। घटना के समय श्री ट्रम्प […]

You May Like