इंदौर में हाथी के हमले का वीडियो आया सामने, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

इंदौर: एक दर्दनाक हाथी हमले का वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरी घटना शुरू से आखिर तक कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ऑटो चालक हाथी को गुड़ खिलाने के लिए उसके करीब जाता है। तभी अचानक हाथी आक्रामक हो जाता है और चालक को सूंड से उठाकर जमीन पर पटक देता है। इसके बाद हाथी उसे कुचल देता है। गंभीर रूप से घायल चालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए महावत को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Next Post

अहमदाबाद मंडल में भारी बारिश से रेल संचालन प्रभावित, रतलाम मंडल की कई ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त

Mon Jul 27 , 2026
इंदौर: अहमदाबाद मंडल के अहमदाबाद–वीरमगांव रेलखंड पर लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. इसके चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है और रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के संचालन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है.पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क […]

You May Like

मनोरंजन