जहर से नहीं, बीमारी से हुई थी सात डॉग्स की मौत

शिकायकर्ता आरोप से मुकरे, शिकायत ली वापिस

जबलपुर। बिलहरी स्थित मोहित रेसिडेंसी में सात डॉग्स की मौत मामले में नया मोड आ गया है। जिस शिकायकर्ता ने आरोप लगाया कि था कि अपार्टमेंट में घूम रहे सात डॉग्स के बच्चों को जहर देकर मार दिया गया है इसके साथ ही उन्हें अपार्टमेंट में ही दफनाने का भी आरोप लगाया था लेकिन अब शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत वापिस ले ली है साथ ही पुलिस को यह भी बताया है कि मौत जहर देने से नहीं बल्कि बीमारी से हुई है।

पुलिस के मुताबिक दीपाली, खुशी तिवारी, ज्योति सिंह अन्य ने थाने में शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि एक फीमेल डॉग ने सात पिल्लों को जन्म दिया था। जब पिल्ले बड़े होने लगे और कॉलोनी में घूमने लगे, तो वहां के कुछ निवासियों को उनसे परेशानी होने लगी थी। होली के अगले दिन सभी सात पिल्ले मृत पाए गए थे। आरोप लगाया गया कि 16 मार्च की रात अपने वॉट्सएप ग्रुप पर

कुत्तो को मारने की योजना बनाई गई थी। जिसके बाद कुत्तों को मार दिया गया है और शवों को अपार्टमेंट के पास दफना दिया गया है। शिकायतकर्ताओं ने पशुअधिनियम और हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की थी। गोरा बाजार थाना प्रभारी रमन सिंह ने बताया की शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत वापिस ले ली है, वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते है। उनका कहना है कि कुत्तों की मौत जहर देने से नहीं बीमारी से हुई।

Next Post

राज्य सरकारों से वहां की भाषाओं में संवाद करेंगे शाह

Fri Mar 21 , 2025
नयी दिल्ली 21 मार्च (वार्ता) तमिलनाडु के साथ भाषा को लेकर छिड़े विवाद के बीच केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राज्यसभा में स्पष्ट किया कि वह आगामी दिसम्बर से हर राज्य की सरकार और वहां के लोगों के साथ वहां की भाषा में ही संवाद करेंगे। श्री […]

You May Like