दिल्ली मेट्रो और ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय के बीच रेलवे शोध सहयोग समझौता

नई दिल्ली 17 जून (वार्ता) दिल्ली मेट्रो और ऑस्ट्रेलिया के मोनाश विश्वविद्यालय मेलबर्न ने मेट्रो कोच और पटरियों के रखरखाव सहित मेट्रो रेल से जुड़े विभिन्न शोध कार्यों में सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी।

मेट्रो भवन में डीएमआरसी और मोनाश विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस के तहत, डीएमआरसी अकादमी और मोनाश विश्वविद्यालय के बीच समय-समय पर आदान प्रदान कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा । इन कार्यक्रमों में डीएमआरसी प्रशिक्षण सहयोगी की भूमिका निभाएगी।

इससे डीएमआरसी की परिचालन एवं अनुरक्षण क्षमता और अधिक सुदृढ़ बनेगी और भविष्य की परियोजनाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। इस सहयोग से प्रौद्योगिकी एवं विशेषज्ञता के आदान-प्रदान के माध्यम से मेट्रो सेवाओं की सुरक्षा, विश्वसनीयता एवं यात्री अनुभव के और बेहतर होने की उम्मीद है।

 

Next Post

योग बंधन में किया योगाचार्यों ने योग

Tue Jun 17 , 2025
नयी दिल्ली 17 जून (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी के मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के मद्देनजर मंगलवार को योगाभ्यास का आयोजन किया जिसमें दुनिया भर से योग संस्थाओं के प्रमुखों ने हिस्सा लिया। संस्थान के प्रांगण में आयोजित योग सत्र में योग ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष […]

You May Like